Punjab Kesari MP ads

कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस पर बरसे शिवराज, राहुल गांधी को बताया विश्वासघाती

Friday, Sep 20, 2019-05:14 PM (IST)

सीहोर: पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने किसान कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के झूठे वादे की वजह से जो किसान कर्ज चुका रहे थे, उन्होंने भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि खाद और बीज के लिए किसानों को जीरो पर्सेंट ब्याज पर मामा कर्जा देता था। लेकिन विश्वासघाती राहुल गांधी के चक्कर में फंसकर किसान तबाह और बर्बाद हो गया।


कर्जा तो माफ हुआ नहीं व 14% ब्याज और किसान के गले की फांस बन गया। यही कारण रहा कि कई किसान डिफाल्टर हो गए और कई बयाज के बोझ तले दब कर तड़फ रहे हैं। कांग्रेस ने चुनावी फायदे के लिए मध्यप्रदेश के किसानों से झूठा वादा किया और किसान बर्बाद हो गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News