क्या आप पांचवी बार CM बनोगे...? जानिए इस सवाल पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

Saturday, Dec 02, 2023-12:07 PM (IST)

ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल के रूझान सामने आए हैं। इसमें भाजपा की बढ़त बताई है और एक बार फिर एमपी में कमल खिलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को बतौर सीएम मौका मिलेगा। क्या शिवराज सिंह चौहान पांचवी बार सीएम बनेंगे। जब मीडिया ने सवाल किया तो इस पर शिवराज सिंह चौहान जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने सिर्फ भाजपा जिंदाबाद कहकर किनारा कर लिया।

PunjabKesari

एग्जिट पोल में एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा अपना परचम लहराती नजर आ रही है। अगर वहां दोबारा भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि वहां पर सीएम पद के लिए मुख्य चेहरा कौन होगा? इसी सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी जन जन के मन में हैं। उनका स्नेह सदैव मध्य प्रदेश को मिलता रहा है और डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश में प्रगति और विकास भी किया है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रणनीति और नड्डा जी के अचूक मार्गदर्शन , कार्यकर्ताओं का प्यार, केंद्र की योजनाओं और मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना ने जनता के बीच अलग स्थान बनाया और भाजपा फिर से एमपी में सरकार बनाने जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News