'देख रहा है न विनोद, कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति करने लगे' शिवराज ने मीम ने देशभर में मचा दी हलचल

Saturday, Aug 06, 2022-12:45 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) के एक ट्वीट से भूचाल मचा हुआ है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल (cm twitter handle mp) पर ट्वीट करते हुए लिखा है "देख रहा है ना बिनोद यह कांग्रेसी (congress) अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं" जहां एक पीएम नरेंद्र मोदी (pm modi) लगातार घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं और अभियान के प्रति काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं दूसरी ओर उनके इस अभियान में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm of madhya pradesh) भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

सीएम ने पर्वतारोही नीरज डहेरिया की सरहाना की

आज सुबह से लगातार हर-घर तिरंगा अभियान (har-ghar tiranga campaign) को लेकर उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। चाहे वह बात करें छिंदवाड़ा के पर्वतारोही नीरज डहेरिया (neeraj dehariya) के उस वीडियो को ट्वीट कर सराहना करने की। जिसमें नीरज अपनी साइकिल पर बैठकर एक तिरंगा लेकर छिंदवाड़ा से दिल्ली (chhindwara to delhi) के लाल किले के लिए निकले हैं। चाहे बात करें उनके उस ट्वीट के बारे में, जिसमें वो दलगत राजनीति से परे हटकर इस अभियान में जुड़ने के लिए अपील करने की।

तिरंगे पर कांग्रेस की राजनीति पर प्रहार 

उन्होंने 9 घंटे पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है "देख रहा है ना बिनोद, कांग्रेसी (congress) अब कैसे तिरंगे पर राजनीति कर रहे हैं"। अब तक 1000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। वहीं बात करें रिट्वीट (retweet) कि 3 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। इसके साथ ही 20,000 से भी ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत 2 के एक फेमस डायलॉग को कांग्रेस पर तंज कसने के लिए उपयोग किया है, तो दूसरी ओर ट्वीट को लेकर अब तक कांग्रेस की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं (no reaction from congress side) आया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News