श्री मंडल रामायण मंडल ने जानापाव से निकाली कावड़ यात्रा, महू शहर के प्रमुख मार्गों पर हुआ भव्य स्वागत
Tuesday, Jul 11, 2023-03:30 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव से रविवार को श्री मंडल रामायण मंडल के तत्वाधान में भव्य निशुल्क कावड़ यात्रा शुरू की गई। कावड़ यात्रा की शुरुआत जानापाव स्थित पवित्र जलकुंड से जल भरकर की गई। कावड़ यात्रा का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा किया गया। यात्रा का यह 15 वां वर्ष है। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महू विधानसभा के युवा और महिलाएं शामिल हुई और पवित्र जल भरकर शिवालयों के लिए रवाना हुए।
कावड़ यात्रा का पहले दिन विश्राम जामली में रहा जहां कावड़ यात्रियों से मिलने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। यात्रा सोमवार सुबह शुरू होकर महू शहर पहुंची। जहां शहर के विभिन्न मार्गों पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा निकाली जा रही कावड़ यात्रा में शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार पहुंचे और कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पिग्डम्बर पहुंची। किशनगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी आशीष सालवी ओर युवामोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान कावड़ यात्री भगवान भोलेनाथ की जय घोष लगाते हुए भक्ति मय भजनों पर झूमते नजर आए।