Punjab Kesari MP ads

MP में 17, 18, 19 और 20 अक्टूबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, आज 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; रहें सावधान

Saturday, Oct 17, 2026-01:01 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। वहीं, कई इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हुई। जबकि रात में ठंडक का एहसास हुआ। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को राज्य के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य के 21 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 और 19 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट में बारिश की संभावना है। जबकि 20 अक्टूबर को हल्की से मध्य बारिश का अनुमान है। इसके बाद तेज बारिश की संभावना कम हो जाएगी।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की
तेज आंधी या बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे या खुले मैदान में न खड़े हों
बारिश के दौरान बिजली के खंभों से दूर रहें
खराब मौसम के बीच गैर जरूरी यात्रा से बचें
गाड़ी चलाते वक्त रफ्तार धीमी रखें
बच्चों व बजुर्गों का विशेष ध्यान रखना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News