Gold Silver Price:शाम होते-होते चांदी में आई भारी चमक, तो सोने की चमक में लगा ग्रहण,जाने ताजा कीमत

Wednesday, Feb 18, 2026-10:46 PM (IST)

(डेस्क): लगातार ऊपर-नीचे चल रहे सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार 18 फरवरी को अलग रुझान देखने को मिला। मजबूत वैश्विक रुख से चांदी 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये पर पहुंचा तो  सोना टूट गया।  अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया।

लेमन मार्केट्स डेस्क शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि  ''बुधवार को चांदी में हल्की बढ़त हुई, जो हाल की तेज गिरावट के बाद स्थिर हुई क्योंकि निचले स्तर पर सटोरिया लिवाली उभरी।'' उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अल्पावधिक धारणा सतर्क बना हुआ है। हालांकि, सुरक्षित निवेश मांग और केन्द्रीय बैंक की चल रही लिवाली गिरावट के समय समर्थन दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 2.06 डॉलर या तीन प्रतिशत बढ़कर 75.60 डॉलर प्रति औंस हो गई, और सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,918.64 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इंदौर में चांदी के भाव में बढ़ौतरी

वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर सर्राफा बाजार की बात करें तो  चांदी के भाव में वृद्धि हुई। स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ चांदी के भाव में एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई।  

वहीं कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव जो रहे हैं वो इस प्रकार हैं।

-सोना 155000 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 239000 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का सिक्का 2600 रुपये प्रति नग

हालांकि सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए फिलहाल अच्‍छा मौका है. क्योंकि सोने-चांदी के भाव अभी भी अपने ऑल टाईम हाई से काफी नीचे हैं. हालांकि आज की तेजी से लोग ये सोचने पर मजबूर हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News