Punjab Kesari MP ads

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर: शादी के सीजन में सराफा बाजार से खरीदारों को बड़ी राहत

Tuesday, Feb 10, 2026-01:09 PM (IST)

भोपाल: मंगलवार को सराफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दामों में स्थिरता बनी हुई है। ऐसे में शादी के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद माना जा रहा है।

Bankbazaar.com के मुताबिक 10 फरवरी को 22 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 14,525 रुपए दर्ज की गई है। सोमवार को यही कीमत 14,610 रुपए थी, यानी आज सोने के दामों में 85 रुपए प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत मध्यप्रदेश के प्रमुख सराफा बाजारों में यही रेट लागू रहेंगे।  अगर वजन के हिसाब से देखें तो 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत आज 1,16,200 रुपए है, जबकि सोमवार को इसके दाम 1,16,880 रुपए थे। यानी 8 ग्राम सोना 680 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत आज 1,45,250 रुपए दर्ज की गई है, जो सोमवार के मुकाबले 850 रुपए कम है।

चांदी के दामों की बात करें तो मंगलवार को सराफा बाजारों में स्थिरता बनी हुई है। 1 ग्राम चांदी की कीमत आज 300 रुपए है, जो कल भी इतनी ही थी। इसी तरह 1 किलो चांदी का भाव 3,00,000 रुपए पर स्थिर बना हुआ है। यानी चांदी के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। सराफा बाजारों में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां सोने के दामों में तेजी आई थी, वहीं मंगलवार को बाजार खुलते ही कीमतें नीचे आ गईं। शादी-विवाह के सीजन की वजह से बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी का रुझान लगातार बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News