Punjab Kesari MP ads

सिंगरौली वार्ड 34: कांग्रेस की धमाकेदार जीत, बीजेपी से 20 साल का कब्जा छुड़ाया!

Saturday, Jan 03, 2026-01:07 PM (IST)

सिंगरौली। (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पार्षद उपचुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया. जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार शाह ने भारी मतों से जीत हासिल की. इस वार्ड पर दो दशक से बीजेपी का कब्जा था.

1 जनवरी को नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-34 के पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई थी.जिसके नतीजे शनिवार 3 जनवरी को घोषित कर दिए गए. कुल 7 राउंड की मतगणना के बाद साफ हुए नतीजे में कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार शाह ने 173 मतों से जीत हासिल की.जिसके बाद मतगणना स्थल पर ही कांग्रेसी खुशी में झूमने लगे.

PunjabKesariरिटर्निंग ऑफिसर गौरव बैनल ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया.नव निर्वाचित पार्षद विजय कुमार शाह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया.विजय कुमार शाह ने इसे बड़ों की जीत बताया है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक जुटता के साथ चुनाव लड़ा जिसके कारण यह विजय हासिल हुई है.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने भी जनता और कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय देते हुए आभार जताया है उन्होंने कहा कि बीजेपी से जनता ऊब चुकी थी इसका परिणाम सामने है. गौरतलब है कि इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे.बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए घर घर जाकर एड़ी चोटी का जोर लगाया था.बीजेपी प्रत्याशी को इस चुनाव में 244 वोट मिले.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News