Punjab Kesari MP ads

सिरफिरे आशिक ने दी मंडप से उठाने की धमकी, दुल्हन शिकायत लिखवाने पहुंची थाने

Wednesday, May 15, 2019-03:21 PM (IST)

राजगढ़: एक सनकी आशिक के सिर पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वो अपनी प्रेमिका को जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रेमिका की शादी में खलल डालने के लिए सिरफिरे आशिक ने उसके गांव में आग लगा दी। जहां तक कि उसकी शादी के मंडप से उठाने की धमकी दे डाली। दुल्हन और उसका परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंच गए। युवती ने खिलचीपुर थाने में सनकी आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, खिलचीपुर थाना क्षेत्र के धामन्दा गांव का है, जहां युवती सन्तोष तंवर की तीन दिन बाद 18 मई को दिलावरा गांव के सीताराम के साथ शादी होने वाली है। इससे पहले सन्तोष की शादी की बात उसके मामा ने राजू तंवर से चलाई थी, लेकिन सन्तोष के परिजनों को लड़का राजू पंसद नहीं आया और उन्होंने सन्तोष बाई की शादी के लिए रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इस बात से राजू तंवर निवासी झंडा पट्टी भड़क गया और संतोष से जबरदस्ती शादी का दबाव बनाने लगा। सिरफिरे आशिक ने सारी हदें पार कर दी। उसने गांव में घुसकर कई जगह आग लगा दी, यह सिलसिला पिछले दस दिनों से चल रहा है और सन्तोष व उसके परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में कई बार की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हद तो जब हो गई जब मंगलवार देर रात को सनकी आशिक राजू व उसके परिजनों ने सन्तोष के गांव मे आग लगा दी जिसमे 1 लाख रुपयों से अधिक का नुकसान हुआ और आग लगाने के बाद आरोपियों ने धमकी भरा पत्र भी भेजा।


PunjabKesari

क्या लिखा है पत्र में-
सिरफिरे आशिक ने पत्र में धमकी दी है कि मैं सन्तोष बाई से जबरदस्ती शादी करूंगा उसके लिए चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े, अगर लड़की की शादी नहीं हुई तो अभी तो घास ही जलाया है, अब लड़की को जबरदस्ती उठा ले जाऊंगा या जिस लड़के के साथ शादी हो रही है उसका मर्डर कर दूंगा। पत्र द्वारा मिली धमकी से दुल्हन सन्तोष बाई व उसके परिजन परेशान है| ऐसे में सुरक्षा की गुहार को लेकर दुल्हन के लिबास में सन्तोष बाई अपने भाई, मां व जीजा के साथ खिलचीपुर थाने पहुंची। खिलचीपुर पुलिस ने आरोपी पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सन्तोष के परिजन अभी भी परेशान हैं। 18 मई को संतोष की शादी है और उसकी शादी में सिरफिरा कोई विघ्न न डाले और उनकी बेटी को कोई नुकसान न पंहुचा दे इसलिए वे दहशत में हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News