जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर नम आंखों के साथ बांधी राखी, जल्द रिहाई की कामना की

Saturday, Aug 09, 2025-02:21 PM (IST)

उमरिया (के डी खान) : आज देश प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व जहां बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं जेल में बंद कैदी भाइयों और उनकी बहनों ने यह पर्व नम आंखों से मनाया। बात कर रहे हैं उमरिया की जिला जेल की जहां बहनों ने अपने कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही साथ भाइयों की जल्द से जल्द रिहाई की कामना भी की।

PunjabKesari

रक्षाबंधन पर जिला जेल में पुलिस कर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है और भाइयों को बहनों से मिलने के लिए खुली छूट दी गई है। इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

सुबह से ही विचाराधीन कैदियों की बहनें का जमावड़ा लगने लगा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा धागा बांधा। और अपने भाइयों के जल्द से जल्द जेल से बाहर आने की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News