Punjab Kesari MP ads

सिंगरौली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मादा सांभर का अवैध शिकार करने वाले 6 आरोपी पकड़ाए

Friday, Feb 27, 2026-08:58 PM (IST)

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : सिंगरौली में सांभर मादा का अवैध शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। बड़ा मामला वनमण्डल के वन परिक्षेत्र करथुआ का है। जहां रेंजर दिव्यांशु सिंह ने बताया कि आरोपियों ने करंट लगाकर वन्यजीव का शिकार किया था। 24-25 तारीख की दरमियानी रात आरोपियों ने सांभर मादा का शिकार करके उन्हें पकाने के बाद खाया था। 25 को सुबह वन विभाग को इसकी सूचना मिली जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुखनारायण पिता चन्द्रदत्त खैरवार उम्र 31 वर्ष, रावेन्द्र बैगा पिता रूपशाह बैगा उम्र 34 वर्ष, श्रीराम खैरवार पिता बाबूलाल खैरवार उम्र 68 वर्ष, सहदेव खैरवार पिता भैयालाल खैरवार उम्र 59 वर्ष, शिवकुमार खैरवार पिता मली सिंह खैरवार उम्र 41 वर्ष और हरीदास खैरवार पिता चन्द्रदत्त खैरवार उम्र 45 वर्ष शामिल हैं, जो सभी ग्राम भर्रा और परमा के निवासी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News