कर्जमाफी पर स्मृति ईरानी के झूठ का जनता ने दिया करारा जवाब : शोभा ओझा

Thursday, May 09, 2019-01:04 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को गुना लोकसभा के अशोक नगर में जो भाषण दिया, उसमें जनता ने उन्हें आईना दिखाते हुए पूरी तरह से झुठला दिया। स्मृति ईरानी ने जब कहा कि क्या आप का कर्जा माफ हुआ है? तो जनता बोली कि ‘हां हुआ है।’ भाजपा के सभी नेताओं ने चाहे वह नरेंद्र मोदी हों, शिवराज सिंह हों या स्मृति ईरानी हों, सभी ने कर्ज माफी के मुद्दे पर प्रदेश की जनता के सामने गलतबयानी करते हुए, उन्हें बरगलाने की कोशिश की है।
 

PunjabKesari


जनता बीजेपी को सिखाएगी सबक
इन झूठे नेताओं ने प्रदेशसरकार द्वारा की गई 21 लाख किसानों की कर्जमाफी को झुठलाने का नाकाम प्रयास किया है, जिसका जवाब अब प्रदेश की जनता दे रही है। अगले दो चरणों के मतदान में भी वह भाजपा को करारा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों की भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल में, 21000 किसानों की आत्महत्या, मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास का काला अध्याय थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News