Punjab Kesari MP ads

गांजा तस्करी करके पुलिस से बचकर भाग रहे तस्करों की गाड़ी हादसे का शिकार, 2 तस्कर कुंए में गिरे ,दोनों की मौत

Tuesday, Apr 14, 2026-02:55 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी): शहडोल से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे दो गांजा तस्करों की मौत होने से सनसनी फैल गई। दरअसल दोनों तस्कर पुलिस से बचते हुए भाग रहे थे और कुएं में गिर गए।

 

PunjabKesari

तनुज शुक्ला और  सचिन सिंह बघेल की मौत

दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल की कुएं में डूबने से मौत हो गई। शहडोल के रहने वाले तनुज शुक्ला और  बुढार के सचिन सिंह बघेल की मौत गाजा तस्करी के दौरान कार पलटने से हो गई। दोनों पुलिस से बचकर भाग रहे थे और कार हादसे के शिकार हो गई, उसके बाद निकलकर  भाग रहे दोनों घायल कुएं में गिर गए।

पुलिस गाड़ी देखकर भागे गांजा तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

जानकारी के मुताबिक नाइट गश्त कर रही  पुलिस की गाड़ी को देखकर भागे गांजा तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त कार से निकलकर दोनों भागने के दौरान खेत में स्थित कुएं में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

वहीं हादसे का शिकार क्रेटा कार से  गांजा बरामद हुआ है , 5 किलो से अधिक गांजा बरामद होने से मामला तस्करी से जोड़ा जा रहा है। लिहाजा जैतपुर पुलिस ने कुएं ले दोनों शवों को बाहर निकाला है। ये घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता कालेज तिराहे के पास की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सारे मामले की तफ्तीश कर रही है और घटना के पीछे के हर पहलू को खंगाल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News