Punjab Kesari MP ads

घर से कुछ कदम दूर गई थी मासूम... फिर जो हुआ, उसने पूरे गांव को रुला दिया

Monday, Jul 20, 2026-05:11 PM (IST)

झाबुआ (जावेद खान): मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम चेनपुरा में एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम अभिका, पिता सुनील मचार, की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।परिजनों के अनुसार, बच्ची खुले में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

PunjabKesariघटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव के सरपंच और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें आज तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उनका दावा है कि यदि उनके घर में शौचालय होता, तो मासूम को खुले में नहीं जाना पड़ता और संभवतः यह हादसा टल सकता था।

मृतका के पिता सुनील मचार का आरोप है कि उनका परिवार लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। उनका कहना है कि व्यवस्था की लापरवाही की सबसे बड़ी कीमत उनकी चार वर्षीय बेटी को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। यह घटना एक बार फिर सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News