जवान का संगीन कांड, लव मैरिज वाली पत्नी को छोड़ दूसरी युवती के साथ रह रहा,पत्नी बोली-घर का सारा सामान भी ले गया
Monday, Oct 27, 2025-03:58 PM (IST)
(जांजगीर चांपा):जगदलपुर से एक संगीन मामला सामने आया है। एक जवान पर अपनी बीबी को छोड़कर दूसरी युवती के साथ रहने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप और किसी से नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने लगाया है।
जानकारी में मुताबिक कंगोली स्थित पांचवी बटालियन के जवान विनोद लहरे पर अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी युवती के साथ रहने का आरोप लगाया गया है। पत्नी ने न्याय के लिए जांजगीर एसपी से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए।
पीड़िता का कहना है कि उसने जवान विनोद से लव मैरिज की थी, लेकिन इसके बाद भी पति उसे छोड़कर भाग गया और दूसरी युवती के साथ रहने लगा।यहीं नहीं पत्नी का आरोप है कि पति उसके सारे सामान को उठाकर चला गया है। उसके पास अब रहने और खाने का भी ठिकाना नहीं है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी सात साल पहले 11 वीं बटालियन जवान विनोद लहरे के साथ दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली और दोनों का छह साल लड़का भी है। इसके बाद किसी बात को लेकर अनबन हो गया और विनोद अलग रहने लगा। इसको लेकर कुटुंब न्यायालय में केस भी चला। यहां पर बच्चे को 10 हजार रुपए प्रति माह खर्च देने का फैसला सुनाया। पति ने कुछ दिन बेटे को राशि दी और फिर इनकार कर दिया।
पीड़ित पत्नी तो यहां तक आरोप लगाया है कि विनोद उसके घर का ताला तोड़कर सारा सामान लेकर भाग गया। गहने, आधार कार्ड, पेन कार्ड से लेकर गैस चूल्हा, और कागजात तक अपने साथ लेकर फरार हो गया।अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा हैं। पत्नी अब एसपी के पास न्याय मांगने पहुंची है, लिहाजा पीड़ित पत्नी को पुलिस ने मदद का भरोसा दिलाया है।

