Punjab Kesari MP ads

जिसने जन्म दिया उसको भी नहीं बख्शा, MP में कलयुगी कपूत ने कैंसर पीड़ित मां को बुढ़ापे में दिया सबसे बड़ा जख्म

Tuesday, Jul 07, 2026-07:14 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर मे कलयुगी कपूत का एक काला कारनामा सामने आय़ा है,जहां मां जैसे रिश्ते के साथ धोखाधड़ी की गई.. मां अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंची है.. इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को एक 70 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला न्याय की गुहार लेकर पहुंचीं..  महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने धोखे से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर मकान और स्कूल की संपत्ति अपने नाम गिफ्ट डीड करा ली...  इतना ही नहीं, लाखों रुपये और गहने भी हड़प लिए... अब परिवार के अन्य लोगों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है और वह बुनियादी जरूरतों के लिए भी तरस गई है..

सरस्वती गावड़े  व्हीलचेयर पर अपने पोते के साथ कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचीं

70 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग सरस्वती गावड़े  व्हीलचेयर पर अपने पोते के साथ कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचीं.. महिला ने बताया कि उनके बेटे ने विश्वास में लेकर वसीयत बताकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए.. बाद में पता चला कि उन्हीं दस्तावेजों के जरिए मकान और स्कूल की संपत्ति अपने नाम गिफ्ट डीड करा ली गई.. शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्ग महिला को न्याय का भरोसा दिलाया है..

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने आरोपी बेटे को फोन कर कार्यालय बुलाने के निर्देश दिए हैं.. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए... कलेक्टर ने कहा कि हाल के दिनों में बुजुर्गों से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए हैं, इसलिए जनसुनवाई में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की गई है और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। लिहाजा ये मामला बेटे जैसे रिश्ते को शर्मसार कर रहा है.

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News