Punjab Kesari MP ads

दतिया में जमीनी विवाद के चलते बेटे को पिता और मां ने उतार दिया था मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

Monday, Nov 25, 2024-09:53 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले पंडोखर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम को बेटे की हत्या के मामले में फरार चल रहे मां और सौतेले पिता को पकड़ लिया है और जैल भेज दिया है। आपको बता दें कि जमीनी विवाद में बेटे के सिर पर लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना 11 नवंबर की है पंडोखर निवासी सुमित का उसके सौतेले पिता हल्के केवट और मां से जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था।

 इस पर दोनों ने युवक की मारपीट की और उपचार के दौरान युवक की ग्वालियर में मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी ,पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हल्के केवट और गोमती केवट को पंडोखर वेयरहाउस के पास देखा गया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News