उज्जैन महाकाल महोत्सव 2026: सोना महापात्रा की भक्ति और लोक-संगीत से भरा तीसरा दिन

Saturday, Jan 17, 2026-07:27 PM (IST)

उज्जैन। (विशाल ठाकुर): मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित श्री महाकाल महोत्सव का तीसरा दिन शुक्रवार को भक्ति, लोक-संस्कृति और समकालीन संगीत के अद्भुत संगम का साक्षी बना। महाकाल लोक के मुक्त आकाशी मंच पर हुई सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके विशेष गीत “जय काल महाकाल” से हुई, जिसके साथ पूरा महाकाल लोक जयघोष से गूंज उठा।

वीर भारत न्यास और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संध्या का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। इसके बाद भगवान शिव को समर्पित विशेष शिव वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें चार स्वरों की सादगी और आध्यात्मिक गहराई ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

PunjabKesariसोना महापात्रा ने इसके बाद अपना लोकप्रिय गीत “आजा ओ आजा” प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राजस्थानी लोकगीत रहा, जिसे संत मीरा बाई की रचना माना जाता है। इस प्रस्तुति ने लोक-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया। महापात्रा की टीम के कलाकार साहिल सोलंकी ने लगी तेरे संग प्रीत मेरे शंकरा” गीत से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

पूरे आयोजन के दौरान महाकाल लोक श्रद्धालुओं, संगीत प्रेमियों और पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम से पूर्व कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, प्रशासक प्रथम कौशिक और नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने सोना महापात्रा का सम्मान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News