दसवीं की टॉपर बनी सोनाली बाला, 10-12 घंटे पढ़कर हासिल किया मुकाम, टीचर पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

Saturday, May 14, 2022-04:02 PM (IST)

कांकेर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें लड़कियों ने पहले स्थान पर कब्जा करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है। 10वीं कक्षा की बात की जाए तो सुमन पटेल रायगढ़ ने 98.6 7 परसेंट सोनाली बाला कांकेर 98.6 7 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही है। नतीजे घोषित होते ही परिजनों में खुशी की लहर है। छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

PunjabKesari

प्रदेश भर में कक्षा दसवीं में 98.67 प्रतिशत के साथ पखांजुर मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोण्डाहूर पी.व्ही. 52 की बेटी सोनाली बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं। सोनाली बाला के पिता जयदेव बाला पेशे से शिक्षक हैं। परिजनों के अनुसार, सोनाली बाला 10 से 12 घंटे रोजाना पढ़ाई करती है। वहीं बच्ची ने बताया कि उसने पिता के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण सहित पूरे क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News