Punjab Kesari MP ads

MP के इस जिले में कांग्रेस में फूटी विरोध की चिंगारी, नई कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेसियों में ही घमासान, कटघरे में खड़ा किया नेतृत्व

Tuesday, May 05, 2026-10:30 PM (IST)

बैतूल (रामकिशोर पवार): बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यकारिणी मे महिलाओ को शामिल नहीं करने से कांग्रेस नेत्रियां बेहद नाराज है।  वहीं दूसरी तरफ नई कार्यकारिणी मे बंगाली एवं अन्य समाज के लोगो नहीं रखा गया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम बेले ने कहा कि कांग्रेस महिलाओ को आरक्षण देने की बात करती है और महिलाओ को नई कार्यकारिणी मे जगह नहीं दी है। इस तरह से जिले में कांग्रेस पर सवाल उठने शुरु हो गए हैं।

जिला कार्यकारिणी मे 15 महासचिव बनाए गए, आधे से ज्यादा निष्क्रिय-बेले

उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी मे 15 महासचिव बनाए गए है, आधे से ज्यादा निष्क्रिय है. ऐसे नेताओं को महासचिव बना दिया गया है. जबकि कई महिला नेत्रियों जो सक्रिय रूप से कांग्रेस के आंदोलन मे शामिल रहती है.इसके बावजूद भी एक भी महिला नेत्रियों को संगठन मे तवज्जो नहीं दी गई है।

कांग्रेस महिला आरक्षण की बात करती है लेकिन कार्यकारिणी में कोई महिला नहीं-बेले

बेले ने कहा कि उषा नायडू ने कांग्रेस की कार्यकारिणी मे महिलाओं को नहीं लेने पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेले ने जिला कार्यकारिणी मे महिलाओं एवं सभी समाज के नेताओं को शामिल करने की मांग की है। लिहाजा कांग्रेस महिला नेत्रियों को कार्यकारिणी में शामिल न करने से जिले में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ही कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठा दिए हैं। बेले ने कांग्रेस के महिला आरक्षण वाले स्टैंड को लेकर कांग्रेस नेत्रियों को नई कार्यकारिणी मे जगह नहीं देने पर घेर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News