Punjab Kesari MP ads

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री को पद से हटाया, फेसबुक पर विवादित पोस्ट पर हुआ था विवाद

Thursday, Jan 30, 2020-04:59 PM (IST)

इंदौर: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। फेसबुक पोस्ट को लेकर भाजपा ने श्रेष्ठा जोशी को पद से हटा दिया है। उनका उज्जैन भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष लखन चौहान से फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया था। पार्टी ने इंदौर में रहने वाली जोशी से 7 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। गुरुवार को भाजपा ने नोटिस जारी कर कहा है कि मामले में जोशी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

दरअसल, बुधवार को फेसबुक पर पर डाली गई एक पोस्ट को लेकर जोशी और चौहान में विवाद हो गया था। बाद में सोशल मीडिया की बहस में दो-तीन लोग और शामिल हो गए, लेकिन लखन और श्रेष्ठा एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगे। श्रेष्ठा ने लखन को फोन कर बात की तो मामला और गंभीर हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि श्रेष्ठा ने मोबाइल पर लखन को अपशब्दों की बौछार कर दी। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जानकारी मांगी गई, लेकिन नेताओं ने चुप्पी साध ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत फेसबुक पर जातिगत विषय पर चर्चा के दौरान हुई। इसमें श्रेष्ठा ने कुछ लिखा तो लखन ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस ने भी फेसबुक पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री को पार्टी के दायित्वों से मुक्त करना बेहद शर्मनाक है। दलित वर्ग के विरोध में लिखी गई पोस्ट और अभद्र शब्दावली का ऑडियो वायरल होने के बाद भी उन्हें पार्टी की जिम्मेवारियों से ही मुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर करना चाहिए था और भाजपा को दलित समुदाय से भी मांफी मांगनी चाहिए थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News