सियासी हलचल, Narottam Mishra को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष Khandelwal ने निवास पर की मुलाकात
Wednesday, Oct 28, 2026-09:55 PM (IST)
डेस्क : मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को लेकर अक्सर सुर्खियां बनी रहती हैं।अब BJP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भोपाल में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात चर्चा में है। दरअसल पुनर्गठित कोर ग्रुप में जगह नहीं मिलने के बाद मिश्रा की आने वाली भूमिका को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर जारी है...हालांकि नई जिम्मेदारी को लेकर पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
भोपाल में नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे खंडेलवाल
गौर करने वाली बात है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। इस मुलाकात के मायने इस लिए भी निकाले जा रहे है क्योंकि प्रदेश बीजेपी के पुनर्गठित कोर ग्रुप में नरोत्तम मिश्रा को जगह नहीं मिली है। आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी जिसमें नरोत्तम मिश्रा शामिल नहीं हुए थे।
हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात के बाद कयासों दौर शुरु
नई कोर ग्रुप सूची में उनका नाम नहीं होने के बाद अब प्रदेश संगठन में उनकी भविष्य की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कई कयासों को जन्म दे रही है। लिहाजा मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

