राज्य में सनसनीः पति-पत्नी समेत चार की बेरहमी से हत्या, खून से सना मिला घर
Thursday, May 14, 2026-12:28 PM (IST)
CG Desk: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या की गई। चारों का शव खून से सना मिला है। कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शिवरीनारायण थाना के भवतरा गांव की है। जहां बुधवार देर रात घर में घुसकर एक परिवार को मौत के घाट उतारा गया। मृतकों में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल है। बताया गया कि यहां एक मकान में निर्माण कार्य के चलते परिवार रूका हुआ था। इसी बीच अज्ञात कारणों की वजह से पूरे परिवार की निर्मम हत्या की गई। चारों का शव खून से लथपथ मिला है। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। इसके अलावा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीतांबर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

