Punjab Kesari MP ads

40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सब इंजीनियर, बकाया राशि जारी करने के एवज में मांगी थी घूस; लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Wednesday, Jul 08, 2026-05:18 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक सब इंजीनियर को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ठेकेदार की एफडी और बिल की बकाया राशि जारी करने के ऐवज में रिश्वत मांगी थी।  

दरअसल, शिकायतकर्ता राजेंद्र सतनामी नामक ठेकेदार को पनागर नगर पालिका में कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति का ठेका मिला था। काम पूरा होने के बाद उसे दो किस्तों में अधिकांश भुगतान किया जा चुका था। लेकिन, सुरक्षा राशि के रूप में जमा एफडी और बिल की बकाया राशि का भुगतान अभी बाकी था। इस रकम को जारी करने के एवज में सब इंजीनियर शुभम जैन ने ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

जिस पर ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आरोपी सब इंजीनियर को ट्रैप योजना के तहत 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जा रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News