पंडरिया के शक्कर कारखाने में गन्ने की खरीदी शुरु, ब्रायलर मशीन की पूजा अर्चना कर किया श्रीगणेश

Monday, Oct 17, 2022-02:34 PM (IST)

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): कवर्धा जिले के पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारख़ाना में किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कारखाना प्रबंधन ने दीपावली पर्व के 7 दिवस पूर्व ही ब्रायलर मशीन की पूजा व हवन कर खरीदी की शुरुआत की गई है। कारखाने में ब्रायलर मशीन की पूजा अर्चना कर भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान पूजा में सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

PunjabKesari

बता दे कि पंडरिया क्षेत्र गन्ने की फसल के लिए जाना जाता है। वही इस क्षेत्र में गन्ने के फसल ज्यादा मात्रा में होते हैं। पंडरिया में शक्कर कारखाना के खुलने से पंडरिया ब्लॉक के अधिक्तर किसानों को फायदा मिला है औप बेरोजगार युवकों को रोजगार मिला। बता दे कि पंडरिया क्षेत्र में कुल गन्ने के किसान की संख्या 7568 है। वही गन्ने की कुल हेक्टेयर 7800 है। गन्ने का कुल रकबा 19268 है। वही पिछले वर्ष गन्ने की खरीदी 2.95 लाख मीट्रिक टन थी जो इस वर्ष 2022 में गन्ने खरीदी का लक्ष्य 3.50 मीट्रिक टन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News