‘बंगाल में ममता का गुंडाराज’ राज्यसभा सदस्य बनते ही बरसी सुमित्रा वाल्मिकी, PM मोदी का किया गुणगान
6/4/2022 4:51:23 PM

बालाघाट(हरीश लिलहरे): मध्यप्रदेश से राज्यसभा में चुने जाने के बाद पहली बार बालाघाट मुख्यालय पहुंची राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिकी ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धियों को गिनाते हुए वाल्मीकि ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बूथ कैप्चरिंग, कार्यकर्ता से गुंडागर्दी, रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देकर उनका दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए।
राज्यसभा सदस्य वाल्मिकी राजनीति में प्रवेश से पहले घरेलू महिला थी, जो सिलाई का काम कर अपना जीवन यापन करती थी, भाजपा में शामिल होने के बाद नगरपालिका पार्षद का चुनाव जीती थी और भाजपा महिला मोर्चा में रहकर उनके द्वारा कार्य किए जा रहे थे, जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा का फार्म 3 जून को भराया गया था और इसी दौरान वे बालाघाट अपने प्रवास पर निकली थी, जिन्हें बालाघाट में ही दोपहर को सूचना मिली कि उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बना दिया गया है। उन्हें राज्य सभा सदस्य बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा उन्हें भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्य सभा सदस्य बनते ही वाल्मीकि सियासी तेवर में आ गई और पश्चिम बंगाल की सी एम ममता बैनर्जी पर जमकर हमला बोला।
राज्यसभा सदस्य बनते ही वाल्मीकि का भाजपा कार्यालय में भाजपा नेत्री लता एलकर, रेखा बिसेन, सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किये। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यसभा सदस्य वाल्मीकि का सियासी अंदाज तेवर में दिखाई दिया। यहां उन्होंने जहां विपक्षी दलों पर निशाना साधा तो वहीं मोदी सरकार और उनके मंत्रियों के कार्यो की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने जनहित के लिए कार्य करने का भरोसा भी जताया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कलयुगी मां का कबूलनामा...बेटे ने देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था...डर के मारे कर दी हत्या

चोरों ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में लगाई सेंध, 4.5 किलो चांदी व 3 तोले सोने सहित नकदी पर किया हाथ साफ

Recommended News

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी नियुक्त, चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, 96,913 अभ्यर्थी सफल

मोदी, बाइडन की यात्राओं के दौरान ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन’ पर केंद्रित रहेगी वार्ता

रिलायंस कंज्यूमर ने जनरल मिल्स के साथ नमकीन, स्नैक खंड में कदम रखा