सुनीता विलियम्स का सकुशल धरती पर आना ऐतिहासिक क्षण : CM मोहन
Wednesday, Mar 19, 2025-04:11 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह भाव व्यक्त किए।
सुनीता विलियम्स जी का सकुशल धरती पर आना ऐतिहासिक क्षण है : CM @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #SunitaWilliams pic.twitter.com/naPFyzkgfz
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 19, 2025
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हैं, सुनीता विलियम्स की यह यात्रा विज्ञान के साथ-साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है। यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। भावी पीढि़यों और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में शोध के लिए उनकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के सकुशल लौटने से रंगपंचमी का आनंद और अधिक बढ़ गया है।