Punjab Kesari MP ads

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के भाव, दिवाली तक सोना और महंगा होने के आसार

Tuesday, Oct 20, 2026-04:04 PM (IST)

एमपी डेस्क : दशहरा पर्व पर यानी आज मंगलवार 20 अक्टूबर को सोने चांदी की कीमतों में उछाल आया है। जबकि एशियाई बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।  त्योहार की छुट्टी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का सुबह का सत्र बंद रहा; अब सोना, चांदी और अन्य कमोडिटीज में कारोबार शाम 5 बजे से फिर शुरू होगा।

सोमवार को भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपए बढ़कर 1,50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं, चांदी का भाव लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 0.3 फीसदी गिरकर 4,126.84 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसी तरह, दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 0.3 फीसदी टूटकर 4,146 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें दबाव में रहीं, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इससे यह उम्मीद भी मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है।

हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद, पिछले एक साल में कीमती धातुओं ने शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल के दशहरे के बाद से भारत में सोने की कीमतों में 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी ने सोने से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए इसी अवधि में लगभग 45% का रिटर्न दिया है। त्योहारी सीजन में बढ़ती सोने की कीमतों को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली तक सोने में तेजी आ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News