Punjab Kesari MP ads

स्कूल में गंदी हरकत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद कड़ा एक्शन

Friday, Jul 03, 2026-04:21 PM (IST)

(जांजगीर चांपा): छतीसगढ़ में एक बड़ी कार्रावाई हुई है। जिला जांजगीर चांपा में शिक्षक और शिक्षिका पर संस्पेंसन की गाज गिरी है। जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर निर्देश पर जांच बिठाई गई थी। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह एक सख्त कार्रवाई मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में  सरकारी स्कूल से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। शिक्षक और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ये है मामला?

गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले नवागढ़ के ग्राम बोड़सरा स्थित प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर ही शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए थे। वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया था और  मामला प्रशासन तक पहुंचा तो जांच के आदेश दिए गए थे। मामले की जांच करते हुए स्कूल कर्मचारियों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई गई। विभागीय जांच में दोनों शिक्षकों की पहचान की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की गई है।

निलंबित शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ और शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा तय किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा। शिक्षक और शिक्षिता का  वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में काफी रोष देखा गया था। लिहाजा दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संस्पेड कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News