युबक का सिर हथौड़े से कुचला, खून पिया और मांस सबके सामने खाया! MP में क्रूर हत्याकांड

Thursday, Mar 05, 2026-07:42 PM (IST)

दमोह,  (एतेशाम कुरैशी): मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक ऐसा काला हादसा हुआ जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएँ। 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा की दर्दनाक हत्या उस समय हुई जब वह भाई दूज पर अपनी बहन से मिलने जा रहा था।

गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक हमला कर भरत के सिर पर 15-20 वार हथौड़े से किए, सिर कुचलकर उसका मांस खाया और खून पीया। उसने इतना क्रूर व्यवहार किया कि खून अपने चेहरे पर भी लगाया।

भयंकर वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी नरभक्षी की तरह कार्य करता दिख रहा है। घटना के समय भरत का चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा भी साथ था। 

उसने बताया

"मैंने अपने भाई को मेरे सामने दम तोड़ते देखा। आरोपी ने मेरे सामने उसका मांस खाया। मैं कुछ नहीं कर सका।" गांव वाले इस क्रूरता से डर गए और घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह मामला बेहद गंभीर है और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News