पन्ना के 16 तालाबों के फिरेंगे दिन, सांसद VD शर्मा ने पुनर्जीवित करने का उठाया जिम्मा,जायजा लेकर कड़े आदेश
Monday, May 25, 2026-10:16 PM (IST)
(पन्ना): पन्ना में तालाबों को बचाने का जिम्मा भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संभाल लिया है।16 तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए वीडी शर्मा ने कमर कस ली है। पन्ना में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने पन्ना नगर के सभी 16 तालाबों का ई वी स्कूटी से निरीक्षण किया।
16 तालाबों को पुनर्जीवित का संभाला वीडी शर्मा ने जिम्मा

दरअसल पन्ना की इन ऐतिहासिक धरहरों के लिए वीडी शर्मा खुद एक्टिव हो गए हैं। वीडी ने इनका जायजा लिया है और आवश्यक निर्देश दिए हैं। वीडी शर्मा ने विभिन्न तालाबों एवं जल संरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण कर संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई, गहरीकरण, जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने तथा सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जल संरक्षण के लेकर गंभीर दिखे वीडी शर्मा
दरअसल जल संरक्षण को लेकर वीडी शर्मा गंभीर दिखे हैं। इसके लिए वीडी धरातल पर काम करना चाहते हैं और इस दिशा में कदम भी उठा दिया है। सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना तथा लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए वीडी शर्मा का निर्देश
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों में जलभराव क्षमता बढ़ाने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देकर जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
वहीं इस मौके पर विधायक विजय बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बेनी सागर तालाब नगर के मध्य में स्थित है यहां पर बहुत जल्द ही पेड़ पौधे लगाकर पार्क के रूप में इसे विकसित किया जाएगा और आम जनता से इसे जोड़कर जन सहयोग से भी विकसित किया जाएगा।
16 तालाबों को जनप्रतिनिधि, सामाजिक और औधोगिक संस्थाएं गोद लेंगी
निरीक्षण के निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि पन्ना के सभी 16 तालाब को जनप्रतिनिधि सामाजिक और औधोगिक संस्थाएं गोद लेंगी, ताकि पन्ना के तालाबो का संरक्षण, सौंदरीयकरण के साथ ही आसपास पार्कों का विकास किया जा सके। जनसहयोग से गहरीकरण और साफ़ सफाई का अभियान चलाया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
NEET छात्रा से 16 दिन तक गैंगरेप, 7-8 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पीड़िता का हाल देख चीख उठी मां

