Punjab Kesari MP ads

गार्ड की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने से रोकने पर किया था पत्थरों से हमला

Wednesday, Aug 17, 2022-08:09 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): गाड़ी पर शराब पीने की बात से मना करने पर चौकीदार की हत्या करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सोनिया गांधी नगर के निवासी हैं जिन्होंने 2 दिन पूर्व पत्थरों से हमला कर चौकीदार की हत्या की थी।

PunjabKesari

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बीते 2 दिनों पूर्व कलाली पर काम करने वाले चौकीदार अशोकराव की कुछ आरोपियों ने सिर पर पत्थर से हमला कर  भाग निकले थे। जहां चौकीदार की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं पुलिस आरोपियो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

PunjabKesari

पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला और पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे की वजह म्रतक  ने आरोपियों को शराब गाड़ी पर पीने से मना किया था बस नशे में घुत आरोपियों ने चौकीदार पर  हमला कर दिया था अब  पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News