पूर्व CM कमलनाथ का छलका दर्द, बोले- भाजपा ने षड्यंत्र और सौदेबाजी से हासिल की सत्ता

Friday, Jun 19, 2020-03:44 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के पूर्व नेता कमलनाथ ने आज एक बार फिर बीजेपी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र और सौदेबाजी से प्रदेश की सत्ता हासिल की है। इसका जवाब उन्हें प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा सीटों में मिलेगा। हम 24 में से 21 से 22 सीटें जीतेंगे।

PunjabKesari

दरअसल, राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित है। भाजपा कोई भी षड्यंत्र रचे ,उसका कोई फायदा नहीं उसे नहीं मिलेगा। वह पहले ही षड्यंत्र से सत्ता हासिल कर चुकी है। लेकिन आने वाले विधानसभा उपचुनावों में हम 24 में से लगभग 21 से 22 सीट हर हाल में जीतेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News