BJP MLA के बेटे पर नशे में पूर्व पार्षद के घर में घुसकर घमकाने और मारपीट का आरोप, घर की औरतों से बहतमीजी

Saturday, Mar 07, 2026-09:51 PM (IST)

(सीहोर):सिहोर के आष्टा से एक बडी खबर सामने आई है। आष्टा विधायक के बेटे और जिला पंचायत सदस्य पर ऐसे आरोप लगे जिससे हड़कंप मच गया है। दरअसल यहां पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के बेटे और वार्ड 11 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह इंजीनियर पर पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय ने गंभीर आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है। आष्टा विधायक के बेटे और जिला पंचायत सदस्य पर आरोप है कि वे देर रात नशे की हालत में पूर्व पार्षद के घर में घुस गए और मारपीट करते हुए धमकियां दीं।

वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।  विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार  पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय ने आरोप लगाते हुए कहा है कि  देर रात उनके घर के बाहर आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर  उनकी बेटी बाहर आई तो महेंद्र सिंह इंजीनियर घर में घुस आए और पहले विवाद किया फिर हाथापाई करने लगे।

इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और यहीं नहीं जान से मारने तक की धमकी दी गई। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई और  पुलिस मौके पर पहुंची  जो महेंद्र सिंह इंजीनियर को गाड़ी  में बैठाकर थाने ले गई।

वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह इंजीनियर ने भी शिकायत की है। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह इंजीनियर का कहना है कि बाबूलाल मालवीय उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। पुलिस ने पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय सहित चार लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। लिहाजा पुलिस ने बताया है  कि दोनों पक्षों की शिकायत के मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News