BJP में पद के हिसाब से चंदा! विधायक-महापौर से 5 लाख, मंत्री से भी अधिक, डिजिटल और चेक से भुगतान

Friday, Feb 27, 2026-10:08 AM (IST)

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने इस साल अपने आजीवन सहयोग निधि अभियान में बड़ा बदलाव किया है। अब पद और कद के अनुसार चंदा देना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायकों और महापौर से 5-5 लाख रुपए, वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से इससे भी अधिक राशि ली जा रही है।

यह अभियान 11 फरवरी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ था और 28 फरवरी तक चलेगा। पार्टी ने इस साल प्रदेश से 50 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है।

किसे कितना देना होगा?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 

विधायक/महापौर: 5 लाख

नगर निगम पार्षद: 51 हजार

अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी/नेता: 50 हजार से 5 लाख तक

स्वेच्छा से अधिक राशि देने वालों को भी बढ़ावा

संपूर्ण चंदा केवल चेक या डिजिटल माध्यम से लिया जाएगा और 20 हजार रुपए से अधिक राशि देने वालों से पैन नंबर अनिवार्य किया गया है।

पार्टी का कहना है कि यह पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

खास बात:

बिना दबाव के, समर्थ और संपन्न नेताओं से अधिक राशि की अपेक्षा रखी गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि हर कोई अपनी क्षमता अनुसार सहयोग कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News