BJP कार्यकर्ताओं से बड़ी चूक, जोश में खोया होश और अपनी ही पार्टी को कह दिया ‘मुर्दाबाद’
Saturday, Apr 11, 2026-05:39 PM (IST)
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से ऐसी चूक हो गई, जिसने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया। नगर निगम में ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और पुतला दहन कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान जोश में नारेबाजी चल रही थी। इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने “भारतीय जनता पार्टी” का नारा लगाया, लेकिन जवाब में कुछ लोगों ने गलती से “मुर्दाबाद” बोल दिया। कुछ सेकंड के लिए माहौल अजीब हो गया, क्योंकि नारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ लग गया था।
हालांकि, तुरंत ही कार्यकर्ताओं को अपनी गलती का एहसास हो गया। इसके बाद वे हंस पड़े और नारेबाजी को वहीं रोक दिया गया। लेकिन यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थी।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे भाजपा की किरकिरी हो रही है। विपक्षी दल भी इस वीडियो को लेकर तंज कस रहे हैं। यह घटना दिखाती है कि कभी-कभी जोश में होश खोने से छोटी सी गलती भी बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है।

