5 दिन से लापता युवक का शव चद्दर में बंधा सोन नदी में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Wednesday, Oct 23, 2024-06:18 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी) : 5 दिन से लापता युवक का शव कुम्हिया सोन नदी में पत्थरों से बंधा मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, देवलोंद थाना क्षेत्र का रहने वाला रवि खैरवार बीते शनिवार को घर से काम के सिलसिले से निकला था जो वापस नहीं लौटा। आज युवक का शव पत्थर से बंधा हुआ चद्दर में लिपटा मिला। देवलोंद पुलिस मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने युवक रवि को पत्थर से बांध कर नदी में फेंका हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हत्या का कारण अज्ञात बताए जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News