नगर निगम की अनूठी पहल, बनाया जाएगा गौमाता के लिए देश का पहला श्मशान घाट

1/19/2019 3:47:16 PM

भोपाल: राजधानी में नगर निगम की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये देश का संभवत: पहला श्मशान घाट होगा। जिसके लिए नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास पांच एकड़ जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

PunjabKesari

महापौर ने बताया कि निगम आयुक्त बी विजय दत्ता को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश में वर्षों से गौ पूजा हो रही है, लेकिन यह दुख की बात है कि जब तक गाय दूध देती है तब तक उसे गौमाता कहा जाता है, दूध देना बंद करना के बाद गाय को आवारा मवेशी का नाम दे दिया जाता है।

PunjabKesari

हालांकि इस परियोजना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में ही चर्चा की गई थी। लेकिन इस संबंध में जब मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि गौवंश को लेकर ऐसी कोई पहल करता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News