Punjab Kesari MP ads

अस्पताल के बेड से घायल बीजेपी अध्यक्ष की देश भक्ति! तिरंगे के साथ दिया ये संदेश

Friday, Aug 14, 2026-04:23 PM (IST)

डेस्क : छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पिछले महीने सड़क हादसे का शिकार हो थे हैं। हादसा उस वक्त हुआ था जब किरण देव मध्य प्रदेश के छतरपुर से वापिस लौट रहे थे। इस हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को रीढ़ और कमर में चोट लगी थी। इसके बाद उनका दिल्ली में सफल ऑपरेशन हुआ। अब वे चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में आराम कर रहे हैं। उनसे मिलने के लिए पार्टी नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगातार जारी है।

PunjabKesari

इसी कड़ी में किरण देव के साथ स्वास्थ्य लाभ के दौरान दिल्ली में विधायक रेणुका सिंह, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे और प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक जिला पंचायत अध्यक्ष- मुंगेली श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ संजय भूषण पाण्डेय ने आत्मीय भेंट करके उनका कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर किरण देव को तिरंगा भेंट करके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को और सशक्त कर रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर किरण देव देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। हॉस्पिटल के बेड पर ही उन्होंने तिरंगे को सलाम किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News