नवविवाहिता ने किया सुसाइड, मायके वाले बोले- ससुरालवालों ने हत्या के बाद फंदे से लटकाया

Saturday, Aug 05, 2023-02:57 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और बेटा नहीं होने ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सास ससुर पति देवरानी देवर पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया ताकि पूरा मामला सुसाइड का लगे  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वही नवविवाहिता होने के कारण पूरे मामले की जांच तहसीदार द्वारा की जा रही है। 

PunjabKesari

दरअसल भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कालोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिजनों का आरोप है कि सास ससुर पति देवर देवरानी ने मिलकर उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया ताकि पूरा मामला सुसाइड का लगे। परिजनों ने बताया कि मृतिका काजल की शादी डेढ़ साल पहले भारत से हुई थी। दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी। मृतिका काजल की एक सात माह की बेटी भी है बेटा नहीं होने के कारण पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर उसके साथ आये दिन मारपीट करते थे।

PunjabKesari

शादी में 25 लाख रुपए दहेज पर खर्च होने के बाद भी ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह पता चल पायेगी। साथ ही नवविवाहिता होने के कारण पूरे मामले की जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही है। वही परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये और उनके घरों को बुलडोजर से तोड़ा जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News