Punjab Kesari MP ads

महाकाल मंदिर के पुजारी को आया राम लला का बुलावा, भस्मी, दाहिना शंख, चांदी के बिल पत्र और लड्डू प्रसादी लेकर जाएंगे अयोध्या

Thursday, Jan 18, 2024-03:14 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए  देशभर की कई प्रसिद्ध हस्तियों को न्योता मिला। मध्य प्रदेश के कई लोगों को भी यह निमंत्रण आया है। इस कड़ी में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु को ही आमंत्रण प्राप्त हुआ है। ऐसे में घनश्याम पुजारी ने अयोध्या जाने के लिए विशेष तैयारी की है। वे यहां से चांदी का बिलपत्र, भगवान महाकाल के चरणों में विराजित दाहिना शंख, बाबा महाकाल की भस्मी, महाकाल की तस्वीर और लड्डू प्रसाद अयोध्या लेकर जाएंगे और भगवान राम को अर्पित करेंगे।

PunjabKesari

पं.घनश्याम पुजारी ने कहा कि 500 बर्ष का इंतजार खत्म हुआ। वे आज शाम अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इंदौर से आ रहे विशेष रथनुमा वाहन से वे अयोध्या जाएंगे। उन्हें तीन दिन पहले ही राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिला। वे अपने साथ महाकाल मंदिर से भस्म, शंख और चांदी के बिल्व पत्र लेकर जाएंगे।

PunjabKesari

पूजन की यह सामग्री राम मंदिर में अर्पित करेंगे। पं. घनश्याम शर्मा ने कहा, 'यह सौभाग्य की बात है कि अयोध्या पुनः राम लाल अपने स्थान पर विराजमान होंगे। पूर्व की तरह फिर से राम राज्य स्थापित होगा। वह खुद भगवान राम से सनातन धर्म की रक्षा व सबके कल्याण की प्रार्थना करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News