होली के पर्व में खत्म हो रही शक्कर की माला की परंपरा, मीठी माला बनाने वाले शहर में बचे चंद कारीगर! बाजार भी हुआ फीका

Friday, Mar 07, 2025-02:50 PM (IST)

मंडला। (अरविंद सोनी): कभी होली में गांव-गांव शक्कर की बनी रंग-बिरंगी माला एक-दूसरे को पहनाकर लोग गुलाल-रंग लगाकर पर्व की बधाई देते थे। परंपरा के चलते शहर के बताशा बाजार में 15 दिन पहले से व्यापारी माला बनाने में जुट जाते थे। पर्व में जैसे-जैसे परंपरा कम होती गई मीठे माला का व्यापार भी सिमटता चला गया। बताशा बाजार में वर्तमान में सिर्फ 20 प्रतिशत ही व्यापार रह गया है। होली में रंग बिरंगी शक्कर मालाओं से 15 दिनों तक बाजार सजा रहता था, लेकिन अब मुश्किल से तीन से चार दिन ही लोग खरीदी करने आते हैं।

PunjabKesariपहले एक दर्जन व्यापारी माला बनाने का काम महाशिवरात्रि पर्व के बाद शुरू कर देते थे और माला मंडला के साथ ही आसपास के लगभग चार जिलों को सप्लाई होती थी। बहुत पहले से ये माला का चलन चलता आया हैं। होली में इसका बड़ा महत्व होता था,जब भी किसी को तिलक लगाया जाता तो उनका इसी शक्कर के बने माला से उनका सम्मान किया जाता, उनको खिलाया जाता था।

PunjabKesariवहीं स्थानीय निवासी दिवेश श्रीवास ने बताया कि अब दिनों दिन इन मालाओं की जगह मिठाइयों ने ले ली है। हमारे पूर्वज लोग ने ये काम सिखाया है पर अब ये माला का चलन दिनों दिन कम होते जा रहा हैं। इससे लोगों का रोजगार भी खत्म होता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News