दुनिया को अलविदा कहकर चली गई MP की सबसे बुज़ुर्ग ''रानी''

1/10/2019 11:02:17 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश की सबसे ज्यादा उम्र वाली शेरनी रानी की ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में मौत हो गई। वह 24 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार थी। गांधी प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक उपेन्द्र यादव ने बताया कि रानी ने कुछ दिन पहले खाना-पीना छोड़ दिया था और उसे दिखना भी बंद हो गया था। इसके बाद पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों ने उसका इलाज किया, लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।

PunjabKesari

बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अफसरों के सामने रानी का पोस्टमार्टम किया गया। यादव ने बताया कि रानी को 2004 में चंडीगढ़ के छत्रवीर लॉयन सफारी से ग्वालियर लाया गया था। शेरनी की औसत आयु 18 वर्ष होती है, लेकिन रानी 24 वर्ष तक जिंदा रही। ज्यादा उम्र और कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से उसकी मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News