मौसम अलर्ट: मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश के साथ ओलावृष्टि
Thursday, Dec 12, 2019-10:40 AM (IST)
भोपाल: उत्तर भारत में बर्फबारी होने से मध्यप्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में कोहरा पड़ने लगा है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा का रुख धीरे-धीरे मध्यप्रदेश में बढ़ने लगा है। इससे यहां तापमान में गिरावट आने लगी है। ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पचमढ़ी और बैतूल का पारा सबसे कम पहुंच गया है। दोनों ही स्थानों पर करीब 8 डिग्री से. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, सतना में भी 12 और 13 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके अलावा भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना और शाजापुर जिले में कोहरा छाएगा, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
MP में फिर बिगड़ा मौसम, 4 संभागों में लगातार बारिश; 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डैम के गेट खोले

