पति ही भाई बनकर पत्नी की करवाता था नकली शादी...लुटेरी दुल्हन गैंग का ऐसे हुआ पर्दाफाश

Monday, Jul 22, 2024-02:38 PM (IST)

खरगोन (अशोक गुप्ता) : खरगोन पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ही भाई बनकर अपनी पत्नी की नकली शादी करवाता था, और नकली शादी कर रुपए एंठने का काम करते थे। साथ ही शादी के बाद कुछ ही दिनों में बहाने बनाकर दुल्हन को वापस ले आते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

मामले में खुलासा तब हुआ जब स्वयं आरोपी लड़की की मां ममताबाई ने उनकी लड़की दीपिका पति निखिल सावले जो अपने पति निखिल सांवले के साथ रहती थी शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि यह जानकारी हमें हमारे दामाद दीपिका के पति निखिल सांवले ने दी है जिसकी रिपोर्ट हम दर्ज कराने थाना कोतवाली खरगोन पर आए हैं। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति से पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि ये दोनों पति पत्नी लोगों को शादी का झांसा देकर नकली शादी कर पैसे एंठने का काम करते हैं। पुलिस अभी इनके अन्य फरार चार साथियों की भी तलाश कर रही हैं।

PunjabKesari

वही थाना प्रभारी बी एल मंडलोई का कहना है कि महिला द्वारा अपनी बेटी के गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर जांच के दौरान संदेह हुआ कि पति ने ही इसे कहीं भेज दिया है। इस पर पति निखिल से पूछताछ की गई। महिला से भी पूछताछ में इसका खुलासा हुआ कि उसका पति और अन्य चार व्यक्ति इन सभी 6 लोगों ने मिलकर राजस्थान के टोकर गांव में वहां के किसी एक व्यक्ति से शादी करना बताया गया जिसमें शादी के नाम पर 2 लाख लेना भी बताया। वही पुलिस ने दो आरोपी जिसमें एक तो नकली दुल्हन का पति और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य चार आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News