Punjab Kesari MP ads

शाम ढलते ही सजती जिस्मों की महफिल! महज 500 में होती डील! इस इलाके में सेक्स रैकेट संचालक समेत 3 गिरफ्तार

Wednesday, Apr 22, 2026-07:56 PM (IST)

जबलपुर : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में जिस्मफिरोशी का जाल धड़ल्ले से फल फूल रहा है। महज कुछ रुपए की खातिर शाम ढलते ही जिस्मों की महफिल सजने लगती है। इसी कड़ी में शहर के गोसलपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने शहर के होटल विरासत के संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल संचालक स्पा सेंटर के बहाने वहां सेक्स रैकेट चला रहा था।

शाम ढलते ही 5 सौ रुपए में सजती थी जिस्मों की महफिल

जानकारी के मुताबिक, वैसे तो होटल विरासत शहर में स्पा सेंटर के लिए जाना जाता है। लेकिन इसकी आड़ में होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी। आए दिन यहां ग्राहकों का आना जाना लगा रहता था और जिस्मफिरोशी के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। शाम ढलते ही इस होटल में अनैतिक गतिविधियां जारी हो जाती थी जो देर रात चलती थी। जानकारी के मुताबिक, महज 4 सौ 5 सौ में आसानी से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। इस कार्रवाई में होटल संचालक सुखदेव पटेल समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गोसलपुर थाना पुलिस को इन अनैतिक गतिविधियों की जानकारी लगी तो सूचना के आधार पर दबिश दी गई। जहां होटल संचालक समेत 3 लोगों को अवैध धंधे के आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News