आगर मालवा में परिवार के साथ नहाने गए तीन बच्चे नदी में डूबे, हुई मौत..

Saturday, May 25, 2024-11:04 AM (IST)

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में तीन बच्चे नदी में डूब गए बताया जा रहा है कि इनमें दो सगे भाई बहन थे। घटना शुक्रवार रात की है ग्रामीणों ने दो बच्चों के शव निकाल लिए थे। तीसरे बच्चे का शव शनिवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। आपको बता दें कि मोनू ,मुस्कान और राजू अपने परिवार के साथ छालड़ा गांव गए थे। यहां पर वह दाह संस्कार में शामिल हुए।

परिवार के साथ गए थे नदी में नहाने 

 बच्चे महिलाओं के साथ नदी पर नहाने पहुंच गए। जब महिलाएं नहाने के बाद लौट रहीं थीं तो उन्होंने देखा कि बच्चे कहीं भी नहीं दिख रहे हैं। तत्काल महिलाओं ने अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तत्काल ग्रामीण बच्चों की तलाश में नदी पर पहुंचे इसके बाद मोनू और राजू के शव नदी में मिले और मुस्कान की तलाश की गई।

PunjabKesari

शनिवार की सुबह मिला मुस्कान का शव

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार की सुबह मुस्कान का शव मिल गया है। मोनू और मुस्कान सगे भाई थे। वहीं इस मामले पर एडिशनल एसपी रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News