तालाब में नहाने के दौरान हादसा, तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत

6/5/2023 4:52:37 PM

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तालाब में नहाने गए बच्चों के साथ हादसा हो गया। तीनों बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दुखद घटना सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत देवगांव की है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श उम्र 6 साल पिता भारत झरिया, दीपांशु यादव उम्र 5 साल पिता सुरेश यादव और आदित्य झरिया उम्र 5 साल पिता राजेश झरिया पास के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। तीनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News