मुरैना में दो परिवारों के बीच हुआ विवाद, चली गोली, तीन लोग घायल

Wednesday, Jul 16, 2025-01:40 PM (IST)

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारपीट और फायरिंग का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, यह घटना मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सिरोही गांव की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को रजक परिवार की बकरी कुशवाहा परिवार के घर में चली गई थी। बकरी को पकड़ने के लिए रजक परिवार के कुछ लोग कुशवाहा परिवार के मकान की छत पर चले गए थे। इसी बात को लेकर यह विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। 

PunjabKesariइस घटना में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। वीरेंद्र कुशवाहा, गोलू कुशवाहा और सोनाराम कुशवाहा घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। देवगढ़ थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News