amrit mahotsav 2022: CRPF ने तिरंगा रैली निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश
Saturday, Aug 13, 2022-04:25 PM (IST)

जेपी एक्का (अम्बिकापुर): सरगुजा (surguja) जिले के ग्राम केपी में 62वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस (central reserve police) बल द्वारा आज ही के दिन 13 अगस्त 1979 में स्थापना हुई थी। जिसे देखते हुए आज 62वीं बटालियन द्वारा पौधारोपण कर तिरंगा रैली (tiranga rally in surguja) निकालकर गांव-गांव जाकर आजादी के महत्व को बताया गया।
कई वीरों ने दी है शहादत
केपी गांव में बने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ट्रेनिंग सेंटर (police training centre) में आज सैकड़ों की संख्या में जवानों ने तिरंगा रैली निकली और गांवों में जाकर लोगों को यह संदेश दिया कि हिंदूस्तान, देश की आजादी का 75वां साल मना रहा है। जिसमें कई लोगों ने देश को आजाद कराने में कुर्बानी दी है। उसे याद करते हुए शहीद हुए जवानों को नमन किया गया।
देश की सुरक्षा के लिए सीना ताने खड़े जवान
62वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आज ही के दिन 43 साल पहले 62 बटालियन की स्थापना हुई थी। जिसमें अब तक 83 जवानों ने शहादत दी हैं। जिन्हें याद करते हुए नमन किया गया। वहीं 62वीं बटालियन के द्वारा देश में सुरक्षा संबंधित, आतंकवाद, नक्सलवाद सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं।
अमृत महोत्सव में लिए कुछ संकल्प
इस साल इंडिया, देश की आजादी का अमृत महोत्सव (amrit mahotsav 2022) मना रहा है। इसे देखते हुए हमारे जवान गांव-गांव जाकर स्कूल के बच्चों सहित लोगों तिरंगा झंडा वितरण कर आजादी की गाथा सुना रहे हैं। ताकि आजादी के उन लम्हों को हर कोई याद कर सके और आने वाले 15 अगस्त को हर घर में झंडा फहराया जाए, इसको लेकर भी संदेश दिया गया है।